फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव से पहले सपा में फेरबदल, समाजवादी व्यापार सभा के 81 जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष घोषित किए गए

Wed, 30 Dec 2020 09:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को समाजवादी व्यापार सभा के अलग-अलग जिलों के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि ये फेरबदल पंचायत चुनाव को देखते हुए किया गया है। बता दें कि प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सरकार 31 मार्च से पहले हर हाल में चुनाव पूरा करवा लेना चाहती है। इसके लिए राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश में इस बार के पंचायत चुनाव अलग होंगे। इनमें आम आदमी पार्टी ने भी भाग लेने की घोषणा कर दी है और अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, शिवसेना ने भी प्रत्याशियों के लिए आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य. क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव इस बार एक साथ होंगे। अभी तक की तैयारियां मार्च 2021 में चुनाव कराने की हैं। आरक्षण का फार्मूला जल्द तय हो जाएगा। वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया फरवरी के तीसरे सप्ताह तक पूर्ण कर ली जाएगी।

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत का कार्यकाल क्रमश: 25 दिसंबर, 14 जनवरी और 18 मार्च को समाप्त हो रहा है। 25 दिसंबर को आधी रात से ग्राम पंचायतें भंग हो चुकी हैं। कोविड-19 के चलते प्रदेश में पंचायत चुनाव समय से नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में 26 दिसंबर से विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारियों (एडीओ पंचायत) को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जिलाधिकारी और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष (ब्लाक प्रमुख) का कार्यकाल पूरा होने पर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को प्रशासक तैनात किया जाएगा। शासन ने पंचायत चुनाव कराने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी प्रारंभ कर रखी है। सरकार की मंशा मार्च में पंचायत चुनाव कराने की है। पिछली बार ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव एक साथ हुए थे। क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के चुनाव अलग से हुए थे। इस बार समय बचाने के लिए चारों पदों के चुनाव एक साथ कराने की तैयारी है।


ये लिस्ट भी देखें

विज्ञापन

इन जिलों के अध्यक्ष भी घोषित हुए



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें