फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी: राम मंदिर ट्रस्ट ने जारी की गाइडलाइन, 15 से 18 अप्रैल तक के सभी वीआईपी पास निरस्त, बदला दर्शन का समय

Mon, 15 Apr 2024 05:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

Ramnavmi: रामनवमी पर अयोध्या राम मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रस्ट ने 15 से 18 अप्रैल तक के सभी वीआईपी पास निरस्त कर दिए हैं। साथ ही रामलला दर्शन का समय भी बदल दिया गया है। 
 
विज्ञापन
राम मंदिर अयोध्या - फोटो : X-ShriRamTeerth
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलला के दरबार में 15 से 18 अप्रैल तक वीआईपी दर्शन पर रोक रहेगी। ट्रस्ट ने गाइडलाइन जारी करते हुए बताया है कि सोमवार से चार दिनों तक वीआईपी दर्शन की कोई व्यवस्था नहीं रहेगी। जिन लोगों ने 15 से 18 अप्रैल के बीच के वीआईपी पास बनवाए हैं, उनके पास भी निरस्त माने जाएंगे।

विज्ञापन


चैत्र शुक्ल सप्तमी यानी सोमवार से अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसी देखते हुए राममंदिर ट्रस्ट ने वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपील की है कि इन तिथियों पर वीआईपी प्रोटोकाल धारक अयोध्या न आएं। भीड़ में वीआईपी दर्शन कराना संभव नहीं होगा। पहले से बने विशिष्ट व सुगम पास 18 अप्रैल तक मान्य नहीं होंगे। ऐसे में पास धारकों को भी वीआईपी सुविधा नहीं दी जाएगी।

लग रहे 80 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे
रामजन्मोत्सव को लेकर राममंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। रामजन्मभूमि पथ पर 80 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लग रहे हैं। पथ पर जर्मन हैंगर लगने की वजह से कुछ कैमरे दूर के ही दृश्यों को कैद कर पा रहे हैं। ऐसे में नजदीकी दृश्यों को भी कैद करने के लिए अतिरिक्त कैमरे लग रहे हैं। पथ पर करीब 50 स्थानों पर वॉटर कूलर भी स्थापित कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कल से बदलेगा रामलला के दर्शन का समय
रामलला के दर्शन अवधि में बदलाव को लेकर मंथन चल रहा है। रविवार को ट्रस्ट व पुलिस अधिकारियों के बीच परिसर में बैठक हुई। तय हुआ है कि रामलला के दर्शन अवधि में 16 अप्रैल से बदलाव किए जाएगा। पहले 15 अप्रैल से दर्शन अवधि में बदलाव किया जाना था, लेकिन श्रद्धालुओ की संख्या अभी बहुत कम है। इसलिए दर्शन अवधि में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। भीड़ की स्थिति को देखते हुए 16 अप्रैल से मंदिर को 20 घंटे खोलने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें