फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को मिलेगी राहत: डेंगू टेस्ट के शुल्क तय, अब एलाइजा टेस्ट 1200 रुपये में

Tue, 14 Sep 2021 04:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में डेंगू के टेस्ट की फीस तय कर दी गई है। जिलाधिकारी ने दिए गए प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में डेंगू के मरीज के कार्ड टेस्ट का एक हजार व एलाइजा टेस्ट का 1200 रुपये शुल्क लगेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू की जांच दर तय करने को लेकर भेजे गए प्रस्ताव पर डीएम ने सोमवार को मुहर लगा दी। ऐेसे में अब निजी पैथोलॉजी मनमाना शुल्क नहीं ले पाएंगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डेंगू के इलाज की पैकेज दर अभी तय नहीं हुई है। आईएमए समेत अन्य अफसरों की राय पर इसे तय किया जाएगा।

डीएम अभिषेक प्रकाश का कहना है कि किसी भी लैब ने तय शुल्क से अधिक रुपये वसूले तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। डीएम ने निजी अस्पतालों को भी डेंगू के मरीजों से किसी भी तरह की वसूली न करने की हिदायत दी है।

विज्ञापन

डेंगू की जांच के लिए तय दरें

एनएस1 एलाइजा लैब में : 1200 रुपये
एनएस1 एलाइजा घर से नमूना लेने पर : 1400 रुपये
एनएस1 कार्ड टेस्ट : 1000 रुपये
आईजीएम एलाइजा लैब में : 750 रुपये
आईजीएम एलाइजा घर से नमूना लेने पर : 800 रुपये
आईजीए लैब में : 750 रुपये
आईजीए एलाइजा घर से नमूना लेने पर : 800 रुपये
आईजीएम कार्ड टेस्ट : 600 रुपये
प्लेटलेट्स काउंट लैब में : 250 रुपये
प्लेटलेट्स काउंट घर से नमूना लेने पर : 350 रुपये
एक यूनिट प्लेटलेट्स : 400 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें