फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी की पत्नी की जमीन पुलिस ने की जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मऊ के बाहुबली विधायक व माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी की हुसैनगंज स्थित 194 वर्गमीटर जमीन को रविवार शाम करीब चार बजे जब्त कर राजस्व विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। आजमगढ़ पुलिस के स्वाट प्रभारी के नेतृत्व में लखनऊ पहुंची पुलिस टीम ने प्रशासन व स्थानीय पुलिस का सहयोग लेकर यह कार्रवाई की। इसी जमीन पर पेट्रोल पंप चल रहा है। पड़ताल में सामने आया है कि जमीन नजूल की थी। इसे अवैध रूप से मुख्तार अंसारी ने पत्नी अफशा अंसारी के नाम खरीदा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मुख्तार अंसारी ने अपराध जगत से हासिल किए रुपये से पत्नी अफशा अंसारी के नाम लखनऊ में 21-ए ऐबट रोड बर्फखाना, हुसैनगंज विधान सभा मार्ग पर 22 अगस्त 2007 को एक भूखंड खरीदा था, जिसका क्षेत्रफल 2078 वर्गफीट है। वर्तमान में इसकी कीमत सर्किल दर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये और बाजार में करीब तीन करोड़ रुपये है। मुख्तार अंसारी के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस ने 2020 में गिरोह बंद की कार्रवाई की थी। इसी के तहत यह संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा गई है। तहसीलदार सदर व आजमगढ़ स्वाट प्रभारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर हुसैनगंज अजय कुमार सिंह, एलडीए तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने डुग्गी बजवाकर संपत्ति को जब्त करने की घोषणा की। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने कंटीले तारों से पूरी संपत्ति की घेराबंदी कर सील लगा दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक भीड़ जुटी रही।
हेराफेरी कर खरीदी नजूल की जमीन
पुलिस केमुताबिक मुख्तार अंसारी ने हुसैनगंज में जो संपत्ति अपनी पत्नी अफशा अंसारी के नाम खरीदी है। वह नजूल भूमि है। जांच में सामने आया कि इस नजूल की जमीन को 25 अगस्त 2007 को सुनील चक ने 194 वर्गमीटर जमीन मुख्तार अंसारी की अफशा अंसारी के नाम रजिस्ट्री कर दी, जिस पर एक पेट्रोल पंप भी चल रहा है।
विज्ञापन

अंतरराज्यीय गिरोह 191 का लीडर है मुख्तार अंसारी
मुख्तार अंसारी गाजीपुर के मुहम्मदाबाद का अंतरराज्यीय गिरोह 191 का लीडर है। उसके खिलाफ यूपी में गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, आगरा, लखनऊ, मऊ तथा बाराबंकी के कई थानों के साथ ही नई दिल्ली, पंजाब (मोहाली) के थानों में करीब 55 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें गिरोह बंद अधिनियम, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, मकोका एक्ट, टाडा आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें