यूपी में बुधवार को 709 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जबकि 1706 लोग संक्रमण मुक्त होकर स्वस्थ हुए हैं। इसी के साथ प्रदेश में कुल 12659 एक्टिव मरीज बचे हैं। यह लगातार 40वां दिन है जब एक्टिव मरीजों संख्या में कमी आई है। मरीजों के ठीके होने की दर भी बढक़र 98 प्रतिशत हो गई है। बीते 24 घंटों में 89 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 1666001 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 12959 एक्टिव मरीजों में से 7499 होम आइसोलेशन में हैं। जबकि अन्य सभी राजकीय व निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे है। प्रदेश में दैनिक केस पॉजिटिविटी रेट 0.3 प्रतिशत है। जबकि कुल पॉजिटिविटी रेट 3.26 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में 279809 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 1.29 लाख से अधिक की जांच आरटीपीसीआर तकनीक से की गई है।
4.30 लाख से अधिक डोज टीकाकरण
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि जून माह में एक करोड़ डोज टीकाकरण के लक्ष्य में प्रगति हुई है। बुधवार दोपहर तक प्रदेश में 430617 डोज टीकाकरण किया गया जा चुका था। इसमें 229994 डोज 18 से 44 साल के लोगों को लगाया गया है। अब तक प्रदेश में 17471652 पहली डोज और 3678606 दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इस तरह अब तक कुल 21150258 डोज लग चुकी हैं।
गोरखपुर में सबसे अधिक 38 मरीज
प्रदेश के जिलों में नए मरीजों की संख्या 50 के नीचे आ गई है। बुधवार को सबसे अधिक 38 मरीज गोरखपुर में मिले हैं। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर में 35, लखनऊ में 34, मेरठ में 33, मुजफ्फर नगर में 31, गाजियाबाद में 26, बुलंदशहर में 22, प्रयागराज में 20, पीलीभीत में 20, गाजीपुर में 18, मैनपुरी में 18, लखीमपुर खीरी में 17, वाराणसी में 16, इटावा में 16, सहारनपुर, आगरा में 15-15, बहराइच में 13, बरेली में 12, कासगंज में 12, सीतापुर में 11, हापुड़ में 11, कानपुर नगर, रायबरेली, शामली, हरदोई, जौनपुर, महाराजगंज, गोंडा, प्रतापगढ़, अलीगढ़ में 10-10 मरीज मिले हैं। हमीरपुर, बांदा, कौशांबी में एक भी मरीज नहीं मिला है। 42 जिलों में अधिकतम 09 के अंदर मरीजों की संख्या है। कुल 89 मरीजों की मौत हुई है।