अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की अधिसूचना मंगलवार को शासन ने जारी कर दी। विश्वविद्यालय में अब प्रशासनिक कार्य विधिवत शुरू हो जाएगा। गोमतीनगर स्थित राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान से संचालित विश्विद्यालय में कुलपति व अन्य अधिकारियों की तैनाती हो चुकी है। विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सुल्तानपुर रोड पर स्थित चक गंजरिया सिटी में राज्य सरकार ने 50 एकड़ भूमि आवंटित की है।
अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर 2019 को रखी थी।
इस चिकित्सा विश्वविद्यालय में प्रदेश के करीब साठ सरकारी, निजी मेडिकल कॉलेज व डेंटल कालेज, करीब 300 नर्सिंग-पैरामेडिकल प्रशिक्षण संस्थानो को सम्बद्ध किया जाएगा।
सबसे पहले प्रदेश के पैरामेडिकल कालेजों को जोड़ा जाएगा। इसके बाद अगले साल से प्रदेश के सभी सरकारी-निजी मेडिकल कॉलेज और डेंटल कॉलेजों को एक साथ लाने का काम शुरू शुरू होगा।