यूपी के राज्य संपत्ति विभाग में तैनात व्यवस्था अधिकारी नसीम अख्तर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित ओसीआर बिल्डिंग के कमरे में पड़ा मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राज्य संपत्ति विभाग में व्यवस्था अधिकारी के पद पर तैनात वर्षीय नसीम अख्तर (42 ) पिछले 4 दिनों से लापता थे। परिजनों ने हुसैनगंज थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन उनकी तलाश नहीं कर सकी। 4 दिन बाद नसीम अख्तर का शव ओसीआर बिल्डिंग की डक में पड़ा मिला।