जनपद अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, औरैया, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, चन्दौली, चित्रकूट, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, जालौन, लखीमपुर-खीरी, महोबा, मैनपुरी, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर और उन्नाव में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जनपद आजमगढ़ के मुबारकपुर क्षेत्र में दूषित जल के सेवन से डायरिया प्रभावित हुए लोगों के स्वास्थ्य की समुचित देखभाल की जाए। लोगों को स्वच्छ पानी पीने के लिए जागरूक करें। पानी पीने से पहले गर्म करके छान लें। लोगों को इस बाबत जागरूक किया जाना चाहिए।
केंद्र व राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में अब तक 459 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं। मेडिकल कॉलेज व अन्य शासकीय अस्पतालों में क्रियाशील यह ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट भविष्य की आवश्यकताओं के दृष्टिगत अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। शेष 88 प्लांट की स्थापना की कार्रवाई भी तेजी से की जाए। तकनीशियनों का यथोचित प्रशिक्षण शीघ्र पूरा कराया जाए।