फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलडीए की सौगातः पहले आओ पहले पाओ योजना में बदले जा रहे नियम, अब इस कीमत पर बुक कराएं फ्लैट

Tue, 13 Nov 2018 03:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
एलडीए अपनी पहले आओ पहले पाओ योजना में फ्लैट बेचने का काम अब नई नियमावली के साथ अगले सप्ताह से शुरू करेगा। इसमें ग्राहकों की सहूलियत और आर्थिक  लाभ देने के लिए जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। सबसे अहम बदलाव अब पसंद के फ्लैट की बुकिंग के लिए कुल कीमत के 10 प्रतिशत की जगह पांच प्रतिशत जमा करने के नियम के रूप में होगा।
विज्ञापन


एलडीए के ओएसडी राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि वीसी के निर्देश पर नियम व शर्तों को बदला जा रहा है। वीसी से बनी सहमति के बाद अब फ्लैट खरीदने के लिए 10 प्रतिशत कीमत का डिमांड ड्राफ्ट जमा नहीं करना होगा। केवल पांच प्रतिशत का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने के बाद बुकिंग हो जाएगी।

इसके बाद एलडीए आवंटन पत्र जारी कर देगा। आवंटन पत्र मिलने के बाद आवंटी अपनी सहूलियत के अनुसार बकाया धनराशि जमा कर सकता है। कई बार ग्राहक के पास अधिक धनराशि की व्यवस्था नहीं होने पर पंजीकरण धनराशि जमा करने में दिक्कत होती थी। अब आधी धनराशि में बुकिंग कराने के बाद बाकी के लिए होमलोन से कीमत चुकाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी किए जा रहे बदलाव

डेमो
ओएसडी का कहना है कि वीसी पंजीकरण व लॉटरी के माध्यम से होने वाले आवंटन और पहले आओ पहले पाओ योजना के नियम व शर्तों में एकरूपता लाने के निर्देश दे चुके हैं। इसकी वजह से 12 नवंबर से शुरू होने वाली बिक्री पहले आओ पहले पाओ में स्थगित करनी पड़ी।

अब अगले सप्ताह इसे शुरू किया जाएगा। इससे पहले जरूरी अनुमति नई नियमावली के लिए ली जाएगी। पहले आओ पहले पाओ के आवंटन में भी अब बकाया धनराशि आवंटन पत्र मिलने के बाद 60 दिन में जमा करने पर 90 प्रतिशत धनराशि पर पांच प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।

इस डिस्काउंट से बची धनराशि का उपयोग एलडीए दूसरी देनदारी में समायोजित करेगा। पार्किंग के लिए भी घटी हुई दरों पर ही आवंटन इन ग्राहकों को किया जाएगा। एलडीए होमलोन के लिए अनापत्ति की जरूरत होने पर 48 घंटे के अंदर इसे जारी करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें