फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: मायावती का एलान, किसी भी पार्टी से चुनावी समझौता नहीं, अकेले लड़ेंगे चुनाव

Tue, 09 Nov 2021 07:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

UP Election 2022: बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि चुनाव आते देख भाजपा सरकार आधी अधूरी योजनाओं का ही लोकार्पण व शिलान्यास कर रही है। जनता उनके झांसे में नहीं आएगी।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सांप्रदायिक मुद्दे उठाकर सपा और भाजपा हिंदू मुस्लिम आधारित चुनाव कराना चाहती है। यह दोनों की मिलीभगत है और जनता इनके षड्यंत्र में फंसने वाली नहीं है। उन्होंने यह भी एलान किया कि बसपा किसी से गठबंधन नहीं करेगी और अकेले अपने दम पर ही चुनाव लड़ेगी। मायावती विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर मंगलवार को प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित कर रहीं थीं।

विज्ञापन


मायावती ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा और सपा एक दूसरे के पोषक और पूरक हैं। दोनों ही हिंदू- मुस्लिम बेस्ड चुनाव कराने पर आमादा हैं और इसके जरिए एक दूसरे को लाभ पहुंचाना चाहते हैं। दोनों के इरादे साफ हैं। कभी जिन्ना, कभी अयोध्या में पुलिस फायरिंग जैसे सांप्रदायिक और धार्मिक मुद्दों को उठाने का प्रयास इसी का परिणाम है। जनता भी यह समझ रही है। खास तौर भाजपा अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए ऐसा कर रही है।
उन्होंने कहा कि अब अधकचरे कामों का शिलान्यास किया जा रहा है और चुनाव तक ही यह सिलसिला जारी रहेगा। चाहे मुफ्त का राशन हो या पेट्रोल के दाम कम करना, चुनाव के बाद केंद्र सरकार दोनों से हाथ खींच लेगी। किसान भी केंद्र सरकार की वादाखिलाफी तथा अहंकार से त्रस्त हैं। 50 प्रतिशत युवाओं को टिकट देने की बात से भी उन्होंने इंकार नहीं किया। कहा कि यह तो अच्छा होगा कि किसी पार्टी में इतने युवा आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस तमाम घोषणाएं कर रही है पर यदि उसने अपने पचास प्रतिशत वायदे भी पूरे किए होते तो उसका केंद्र और राज्य से इस तरह सफाया न होता। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी मौजूद थे।
विज्ञापन







योगी का कोई परिवार नहीं, मेरा परिवार सर्वसमाज : मायावती
मायावती ने कहा कि सीएम योगी और मेरा कोई परिवार नहीं है। हालांकि उनका मूल परिवार आरएसएस है लेकिन मेरा मूल परिवार सर्वसमाज है। योगी ने खुद को सन्यासी दिखाने के लिए भगवा वस्त्र पहन लिया है पर  मैने ऐसा नहीं किया क्योंकि बसपा सभी धर्मों जातियों के लोगों का ध्यान रखती है। वह केवल एक धर्म में भी एक जाति विशेष के लोगों का ही ध्यान रख रहे हैं। साथ ही कहा कि यदि उनके (मायावती के) परिवार के भाई,  बहन,  रिश्तेदार निस्वार्थ भाव से राजनीति में सेवा करने के लिए आएं तो उसे परिवारवाद कहकर उंगली नहीं उठानी चाहिए।

....तो आयोग को यूपी में करनी होंगी एक हजार सीटें
 सपा के 400 और भाजपा के 300 से ज्यादा सीटों पर विजय के दावे पर मायावती ने व्यंग किया और कहा कि इस बचकाने दावे पर तो चुनाव आयोग को यूपी में सीटों की संख्या 1000 करनी होगी।

काम हमारा, नाम तुम्हारा
मायावती ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, जेवर हवाई अड्डा, मेट्रो आदि प्रोजेक्टों पर बसपा सरकार में काम शुरू हो गया था। वह तो केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने अड़ंगा अड़ाया। अब भाजपा सरकार इसका श्रेय ले रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें