फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur : एमपी के सीएम बोले- कांग्रेस ने हिंदुओं की भावनाओं पर कुठाराघात किया

Fri, 17 May 2024 05:51 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलरामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के आजाद होने के बाद भी हिंदुओं को अयोध्या में मंदिर के लिए 70 साल इंतजार करना पड़ा। कांग्रेस ने हिंदुओं की भावनाओं पर कुठाराघात किया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान राम की जन्मभूमि के लिए हिंदुओं ने सदियों तक संघर्ष किया है। देश आजाद होने के बाद भी 70 साल इंतजार हमें इंतजार करना पड़ा। कांग्रेस ने हमेशा हिंदुओं की भावनाओं पर कुठाराघात किया है। यही कारण है कि हमारे यहां पाठ्यक्रमों से राम और कृष्ण जैसे आदर्श को हटा दिया गया था। प्रधानमंत्री ने नई शिक्षा नीति लागू कर राम व कृष्ण को पाठ्यक्रम में दोबारा हिस्सा बनाने का काम किया है।

विज्ञापन


यह बातें शुक्रवार को गैसड़ी विधानसभा के लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद अगर कांग्रेस चाहती तो अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण बहुत पहले हो जाता, लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इसका हल नहीं निकाला गया। कांग्रेस ने इस देश को तबाह करने में कोई कसर नहीं लगाई।

ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन की रैली में बोलीं सोनिया गांधी- अपना राहुल आपको सौंप रही हूं
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहुल गांधी: अमेठी से मेरा 42 सालों का रिश्ता, मैं कहीं नहीं गया, मैं जितना रायबरेली का उतना अमेठी का भी
विज्ञापन


पीएम मोदी ने नई शिक्षा नीति लाकर लार्ड मैकाले की शिक्षा को खत्म किया। कांग्रेस के भ्रष्टाचार से देश खोखला हो चुका था। अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी। मोदी सरकार में न सिर्फ देश ने अर्थव्यवस्था की नई ऊंचाइयों को हासिल किया, बल्कि हर वर्ग के लोगों में खुशहाली आई है।

कोविड टीकाकरण को लेकर फैलाई जा रही अफवाह
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कोविड टीकाकरण को लेकर कांग्रेस अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। अगर यह टीका न लगा होता तो देश में भारी तबाही होती। कोरोना संक्रमण काल में सरकार ने जिस हिम्मत और जज्बे के साथ काम किया, उसकी सराहना विश्व पटल पर हो रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें