फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: घर चलने का दबाव बनाने पर पत्नी ने सबके सामने पति को जड़े थप्पड़, दोनों को साथ ले गई पुलिस

Mon, 22 Jul 2024 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के 1090 पार्क में एक महिला ने अपने पति पर थप्पड़ बरसा दिए। उसका पति उसके पीछे पार्क पहुंच गया। महिला ने सभी के सामने उसे थप्पड़ मारे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर 30 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक महिला अपनी सहेलियों के साथ पति को कई थप्पड़ जड़ते दिखी। वीडियो का संज्ञान लेने पर गोमतीनगर पुलिस दोनों पक्षों को साथ ले गई। दोनों में सुलह हो गई।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर दीपक पांडेय के मुताबिक वीडियो में दिख रही महिला अपने पति से अलग रह रही थी। पति उस पर साथ में रहने का दबाव बना रहा था। महिला शुक्रवार शाम अपनी दो सहेलियों के साथ चटोरी गली घूमने गई थी। इस बीच उसका पति भी वहां पहुंच गया। उसने पत्नी को साथ में चलने के लिए कहा तो हंगामा शुरू हो गया।

इसके बाद महिला व उसकी सहेलियां 1090 पार्क चली गईं। पीछे-पीछे युवक भी पहुंच गया। वहां एक बार फिर दोनों में बवाल हो गया। इससे नाराज महिला व उसकी सहेलियों ने युवक को कई थप्पड़ जड़ दिए। युवक ने भी हाथापाई की। पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें