फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: कैब चालक को पीटने वाली युवती पर लूट का केस, सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग के बाद हरकत में आई पुलिस

Tue, 03 Aug 2021 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कृष्णानगर में अवध हॉस्पिटल चौराहे से गुजर रहे उबर कैब चालक सआदत अली सिद्दीकी निवासी जगत नारायण रोड, वजीरगंज ने रेड सिग्नल पर एकाएक गाड़ी रोकी। इस पर सड़क पार कर रही युवती भड़क गई और उसने चालक को कैब से बाहर खींचकर खूब पिटाई की थी। बीच-बचाव कर रहे चालक के भाई को भी युवती ने कई तमाचे जड़े थे। कृष्णानगर पुलिस ने कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया था। उसके भाई इनायत अली व दाऊद अली उसे ढूंढते हुए कृष्णानगर कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भी हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृष्णानगर में कैब चालक की पिटाई के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें वह बेकसूर पाया गया। युवती ने बेवजह उसे पीटा और मोबाइल के साथ ही कैब का शीशा तोड़ा था। इंटरनेट मीडिया पर ये मामला छा जाने और कार्रवाई की मांग के बाद कृष्णानगर पुलिस हरकत में आई और सोमवार को आरोपी युवती के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी हस्तक्षेप करते हुए यूपी पुलिस को ट्वीट करके निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


मालूम हो कि शुक्रवार रात कृष्णानगर में अवध हॉस्पिटल चौराहे से गुजर रहे उबर कैब चालक सआदत अली सिद्दीकी निवासी जगत नारायण रोड, वजीरगंज ने रेड सिग्नल पर एकाएक गाड़ी रोकी। इस पर सड़क पार कर रही युवती भड़क गई और उसने चालक को कैब से बाहर खींचकर खूब पिटाई की थी। बीच-बचाव कर रहे चालक के भाई को भी युवती ने कई तमाचे जड़े थे। कृष्णानगर पुलिस ने कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया था। उसके भाई इनायत अली व दाऊद अली उसे ढूंढते हुए कृष्णानगर कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भी हवालात में बंद कर दिया। पुलिस ने कैब चालक व उसके दोनों भाइयों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई करने के साथ ही युवती को 107/16 के तहत पाबंद किया था।

सोमवार को कृष्णानगर के उक्त घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया पर छा गया। इसमें कैब चालक की कोई गलती ही नहीं दिखी। इस पर लोगों ने कार्रवाई की मांग की। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने यूपी पुलिस को ट्वीट किया। मानवाधिकार एक्शन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभम द्विवेदी ने पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पीड़ित कैब चालक की तहरीर पर कृष्णानगर कोतवाली में आरोपी प्रियदर्शिनी नारायण उर्फ लक्ष्मी निवासी केसरीखेड़ा कॉलोनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 427 व 394 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एडीसीपी (सेंट्रल) चिरंजीव नाथ सिंहा का कहना है कि कैब चालक की तहरीर पर आरोपी युवती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में निष्पक्ष ढंग से छानबीन कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कृष्णानगर पुलिस ने आरोपी प्रियदर्शिनी नारायण उर्फ लक्ष्मी की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र के लोगों से पता चला है कि वो रोज रात को कई किलोमीटर तक टहलती है और जरा-जरा सी बात पर लोगों से झगड़ा व मारपीट करती है।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस पर भी गंभीर आरोप

कैब चालक सआदत अली ने जो एफआईआर दर्ज कराई है, उसमें कृष्णानगर पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। चालक का कहना है कि युवती ने 25 हजार रुपये कीमत का उसका मोबाइल और कैब का साइड मिरर तोड़ दिया था। घटना के वक्त राहगीर भी युवती की ही गलती बता रहे थे, मगर पुलिस ने उसे बेवजह गिरफ्तार कर लिया। चालक का आरोप है कि देर रात तक जब वह नहीं पहुंचा तो कैब की लोकेशन ट्रेस करके दोनों भाई कृष्णानगर कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भी हवालात में डाल दिया। जबकि युवती से विवाद के वक्त वह दोनों तो घर में थे। घर के सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि की जा सकती है। चालक का आरोप है कि अगले दिन जमानत कराने के बाद वह जब अपनी कैब लेने कृष्णानगर कोतवाली गया तो वहां पुलिसकर्मियों ने 10 हजार रुपये वसूलने के बाद कैब छोड़ी। ऐसे में संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें