फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में दो लड़कियां का गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई दो नाबालिग लड़कियां रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। परिजनों ने देरशाम तक वापस न आने के बाद तलाश शुरू की। देर रात्रि परिजनों ने कोतवाली करनैलगंज पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि करनैलगंज क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग लड़कियां एक 15 वर्ष और दूसरी 8 वर्ष की थीं। यह दोनों लड़कियां गांव के बच्चों के साथ बकरी चराने के लिए गई थी। बच्चों के मुताबिक, कुछ लोग चार पहिया वाहन लेकर आए और बच्चों को बहलाया फुसलाया। उसके बाद दोनों लड़कियों से कहा कि कर्बला में लड़कियों को कपड़ा और पैसा बांटा जा रहा है। वहां चलो कपड़ा दिलाकर तुम्हें वापस भेज जाएंगे। इतने में दोनों लड़कियां उनके साथ चली गई। शाम तक वापस न आने के बाद बच्चों ने वापस घर जाकर परिवार वालों को बताया। परिजनों ने लड़कियों की तलाश शुरू की मगर कोई पता नहीं चला। लड़कियों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 363 अपहरण के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि बच्चों के मुताबिक लड़कियों को जोर जबरदस्ती करके नहीं ले जाया गया है। लड़कियों को बहलाकर ले जाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें