फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिल्ली और यूपी में आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या में हाई अलर्ट, आईडी प्रूफ दिखाने पर ही प्रवेश

Wed, 15 Sep 2021 01:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

अयोध्या में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। नगर में आने जाने वाले हर व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है और आई प्रूफ देखने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
हाई अलर्ट के बाद चेकिंग अभियान चलाते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एटीएस व दिल्ली पुलिस द्वारा छह आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिससे स्थानीय पुलिस व खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

विज्ञापन


अयोध्या में प्रवेश के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नगर में आईडी प्रूफ देखने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

बता दें कि मंगलवार को गिरफ्तार हुए संदिग्ध आतंकियों में एक महाराष्ट्र, एक दिल्ली और चार युवक यूपी के लखनऊ, बहराइच, रायबरेली और प्रयागराज के हैं।

दिल्ली पुलिस के डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद सिंह कुशवाहा के मुताबिक इसमें दिल्ली से गिरफ्तार ओसामा उर्फ समी और प्रयागराज के करेली से गिरफ्तार जीशान कमर को पाकिस्तान आईएसआई द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। इस गिरोह का लक्ष्य दिल्ली, यूपी व महाराष्ट्र के अलावा देश के अन्य राज्यों में सीरियल ब्लास्ट करने का था।

जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उसमें ओसामा और जीशान के अलावा महाराष्ट्र के मुम्बई का रहने वाला जान मोहम्मद शेख उर्फ समीर कालिया, यूपी के रायबरेली का रहने वाला मूल चंद उर्फ साजू उर्फ लाला, बहराइच का अबू बकर और लखनऊ का मोहम्मद आमिर शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें