लोक निर्माण विभाग ने कुल 63111 किमी लंबी सड़कों के गड्ढे भरने की कार्ययोजना तैयार की है। इस पर 283 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 15 सितंबर से अगले दो महीने तक यह अभियान चलेगा। दो बार सत्यापन पखवाड़ा भी चलाया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष राकेश सक्सेना ने बताया कि 15 से 30 अक्तूबर तक और फिर 15 से 30 नवंबर तक गड्ढा मुक्ति अभियान के तहत हुए कामों का सत्यापन कराया जाएगा। यह सत्यापन पीडब्ल्यूडी मुख्यालय और स्थानीय जिला प्रशासन की टीमों के माध्यम से कराया जाएगा।
शासन के अधिकारी भी सत्यापन के लिए मौका मुआयना करेंगे। जो कमियां मिलेंगी, उन्हें तत्काल दुरुस्त करने के लिए कहा जाएगा। इसके बावजूद अगर सड़कों में गड्ढे मिलते हैं तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
कब और कितनी लंबी सड़कों के भरे गए गड्ढे
वर्ष -- लंबाई -- राशि
2017-18 -- 48301 किमी -- 403 करोड़ रुपये
2018-19 -- 44376 किमी -- 196 करोड़ रुपये
2019-20 -- 53273 किमी -- 180 करोड़ रुपये
2020-21 -- 56799 किमी -- 243 करोड़ रुपये