फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह से नाराज महिला ने कोख पर मारी लात

Tue, 26 Aug 2014 04:28 PM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सआदतगंज क्षेत्र में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज महिला ने रविवार को उसकी ससुराल जाकर दामाद से झगड़ा किया। बीच-बचाव कर रही गर्भवती को गिराकर कोख पर लातें मारकर अजन्मी बच्ची की जान ले ली।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने आनन-फानन में ऑपरेशन किया लेकिन वह सिर्फ युवती को ही बचा सके। एसओ सआदतगंज शशिकांत यादव ने बताया कि रुस्तमनगर में रहने वाली सुरैया बानो रविवार को मोहल्ला फाजिल नगर में बेटी सीमा की ससुराल पहुंची।

इसके बाद दामाद शेरा से झगड़ने लगी। गाली-गलौज के साथ उसने दामाद से मारपीट शुरू कर दी। बात बढ़ती देख गर्भवती सीमा ने बीच-बचाव की कोशिश की।

इस पर सुरैया ने उसे पीटा और फर्श पर गिराकर कोख पर लात मारने लगी। इससे सीमा बेहोश हो गई। शेरा ने आसपास के लोगों की मदद से उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने आनन-फानन में ऑपरेशन करके सीमा की जान बचा ली लेकिन साढ़े आठ महीने की बच्ची गर्भ में ही दम तोड़ चुकी थी। शेरा ने सआदतगंज कोतवाली जाकर अपनी सास सुरैया बानो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

जरदोजी कारीगर शेरा ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उसने रुस्तननगर के मुनव्वर की बेटी सीमा से प्रेम विवाह किया था। इससे सास सुरैया खासी नाराज थी। दरअसल, वह सीमा पर शादी के बगैर जीने का दबाव बना रही थी।

मां की मर्जी के खिलाफ सीमा ने शादी कर ली। सीमा दो बार गर्भवती हुई। इसकी भनक लगते ही उसने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। सीमा ने तीसरी बार गर्भवती होने की बात मां से छुपाए रखी।

प्रसव का समय करीब आने पर उसने घर से निकलना बंद कर दिया। किसी तरह सुरैया को अपनी बेटी के गर्भवती होने की भनक लग गई। वह बेटी की ससुराल जा धमकी और दामाद से झगड़ने लगी।
विज्ञापन


गर्भवती सीमा के सामने आते ही उसका गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। फर्श पर गिराकर उसकी कोख पर लात मारनी शुरू कर दी और अजन्मी बच्ची को मार डाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें