फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला लदी मालगाड़ी दो हिस्सों में बटी, ट्रेनों के संचालन पर नहीं पड़ा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी से लगभग 25 किमी. दूर सुलतानपुर-लखनऊ रेलखंड पर बृहस्पतिवार को कोयला लदी मालगाड़ी दो हिस्सों में बट गई।
विज्ञापन

मालगाड़ी का एक हिस्सा करीब डेढ़ किमी. दूर तक छूट गया था। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इसे जोड़ा जा सका।
दो मालगाड़ियों को जोड़ा गया था, जिसके 116 वैगन झारखंड से लखनऊ के रास्ते हरियाणा के सिधराना जा रहे थे। इसमें लदे कोयला को इंदिरा गांधी थर्मल प्लांट भेजा जा रहा था।
घटना सुबह करीब सवा नौ बजे गोर्साइंगंज के रहमतनगर व अनूपगंज रेलवे स्टेशन के बीच हुई। मालगाड़ी का पिछला हिस्सा गेट नंबर 184 के पास छूटकर डेढ़ किमी. दूर गेट नंबर 186 पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अप लाइन पूरी तरह बंद हो गई थी। लोको पायलट और गार्ड का संपर्क टूटा तो कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इस पर दोनों ही स्टेशनों पर तैनात कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मालगाड़ी के अगले हिस्से को पीछे कर जोड़ा गया।
इसके बाद सुबह 10:30 बजे मालगाड़ी लखनऊ की ओर रवाना हो सकी। इससे ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें