फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में डेंगू का डंक हुआ तेज, सरकारी अस्पतालों में डेंगू के वार्ड फुल

विज्ञापन
राजधानी में तेजी से बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
राजधानी में डेंगू का डंक तेज होता जा रहा है और रोज मिलने वाले मरीजों में से अधिकांश को भर्ती कराना पड़ रहा है। इससे ज्यादातर सरकारी अस्पतालों के डेंगू वार्ड पूरी तरह से फुल हो चुके हैं और अतिरिक्त वार्ड खोलने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक डेंगू के छह सौ से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। रोजाना एलाइजा जांच में औसतन 25 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिल रहे हैं।
जिला अस्पताल बलरामपुर चिकित्सालय में इस समय डेंगू के 20 से अधिक मरीज भर्ती हैं। इनमें से सात मरीज एलाइजा पॉजिटिव हैं।
सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. एसके नंदा के अनुसार अस्पताल में पुरुष वार्ड में 10 और महिला वार्ड में छह मरीज डेंगू के हैं। लोकबंधु अस्पताल की हालत और भी खराब है।
यहां डेंगू के सिर्फ 27 मरीज भर्ती करने की सुविधा है, लेकिन अब तक 40 भर्ती किए जा चुके हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि स्थिति को भांपते हुए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

वहीं, केजीएमयू, लोहिया संस्थान, भाऊराव देवरस और रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में भी काफी संख्या में डेंगू मरीज भर्ती हैं। निजी अस्पतालों में भी इस समय काफी मरीज डेंगू का इलाज करा रहे हैं।
वृंदावन कॉलोनी और लौंगा खेड़ा में भी डेंगू का प्रकोप
फैजुल्लागंज के साथ ही वृंदावन कॉलोनी व लौंगा खेड़ा में भी डेंगू से 10 से अधिक लोग बीमार हैं। वृंदावन में पांच साल की सिया द्विवेदी के साथ ही रमेश कुमार को डेंगू ने चपेट में ले लिया है। इनका इलाज पास के निजी अस्पताल से चल रहा है। लौंगा खेड़ा में भी काफी लोगों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आसपास व नालियों में पानी भरा है। इसकी वजह से मच्छर पनप रहे हैं।
हालात एक नजर में
अस्पताल बेड भर्ती मरीज
बलरामपुर 20 20 से अधिक
सिविल 25 16
लोकबंधु 27 40
डेंगू और मच्छरों से फैलने वाली अन्य बीमारियों पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत विशेष अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें 18 अक्तूबर से टीम घर-घर जाकर बुखार के मरीजों में डेंगू-मलेरिया की जांच करेगी।
- डॉ. केपी त्रिपाठी, एसीएमओ
डेंगू के 27 नए मामले, सात फैजुल्लागंज के
बृहस्पतिवार को डेंगू के 27 नए मामले सामने आए। इसमें से सात मामले फैजुल्लागंज क्षेत्र के हैं। क्षेत्रवासियों के अनुसार, गंदगी और जलभराव पर ध्यान न देने से ही मामले बढ़ रहे हैं। फैजुल्लागंज क्षेत्र में सिन्हा कॉलोनी में नेहा सिंह, अनिरुद्ध, नाव्या, प्रीति नगर में ऋषभ मिश्रा, एके मिश्रा और भरत नगर में विजयलक्ष्मी और सर्वेश मिश्रा की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाकी मामले एनके रोड, सिल्वर जुबली, टूड़ियागंज, रेडक्रॉस, ऐशबाग, अलीगंज, इंदिरानगर, बंथरा और इटौंजा क्षेत्र के हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खरगापुर, इंदिरानगर, राजाजीपुरम, हुसैनाबाद, फैजुल्लागंज, त्रिवेणीनगर, केसरीखेड़ा वार्ड के आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान मच्छर पनपने की स्थिति फैलाने वाले 24 घरों को नोटिस जारी किया। विभाग का दावा है कि इस दौरान कुल 2409 घरों का सर्वे किया गया।
बंथरा में डेंगू ने दी दस्तक
सरोजनीनगर के बंथरा गांव निवासी चंद्रकांत पांडेय की बेटी अनिकेता (8) को को कई दिन से बुखार आ रहा था। इलाज से आराम न मिलने पर परिजनों ने बृहस्पतिवार को उसकी जांच कराई। इसमें डेंगू की पुष्टि हुई। इसके अलावा बंथरा कस्बा व गांव में 12 बुजुर्गों व बच्चों को बुखार आ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि डीएम के आदेश के बाद भी साफ-सफाई और गंदगी को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। फॉगिंग भी नहीं कराई जा रही है। इसका नतीजा है कि लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें