फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा फैक्टरी में धमाके, लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अमेठी कस्बे के बाहर खेत में बने एक कमरे में चल रही पटाखा फैक्टरी में मंगलवार दोपहर धमाके के साथ आग लग गई। ताबड़तोड़ कई धमाकों से पूरा इलाका दहशत में आ गया। धमाका इतना तेज था कि फैक्टरी की छत भी उड़ गई। ग्रामीणों ने पानी फेंककर किसी तरह से आग पर काबू पाया। हादसे के वक्त वहां दो फैक्टरी के मालिक व मजदूर कुछ दूरी पर खाना खा रहे थे। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। फैक्टरी में आग से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे।
विज्ञापन

अमेठी कस्बे से मोहम्मदाबाद मार्ग पर अमेठी निवासी आतिशबाज रेहान की खेत में पटाखा फैक्टरी है। फैक्टरी में पटाखे बनने के साथ ही बिक्री भी होती है। मंगलवार दोपहर मजदूर बाहर खाना बना रहे थे। हादसे के समय रेहान भी मौजूद था। अचानक ताबड़तोड़ कमरे में धमाके हुए और कमरे के ऊपर रखी टिन शेड की छत उड़ गई। कमरे से भीषण धुआं निकल रहा था। मजदूर और रेहान दौड़े और कमरे के बाहर बने हौद से पानी निकाल कर फेंकना शुरू किया। कमरे से आग की लपटें निकलने लगीं। सूचना पर नगर पंचायत से पानी का टैंकर भेजा गया जिसकी मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना से आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंच गई।
प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज अमरनाथ वर्मा के मुताबिक,रेहान के पास पटाखा बनाने और बिक्री का लाइसेंस है। लाइसेंस वर्ष 2023 तक मान्य है। बताया कि बरसात में भीगे हुए पटाखे कमरे और बरामदे में सुखाए जा रहे थे। इसी दौरान एकाएक विस्फोट हुआ था। विस्फोट के अलावा फैक्टरी के मानकों की जांच अग्निशमन विभाग करेगा। मालिक रेहान ने सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए थे। बिना अग्नि सुरक्षा उपकरणों के ही फैक्टरी चला रहा था, साथ ही गोदाम भी बना रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें