फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दांतों का इलाज कराने आई 13 साल की लड़की से क्लीनिक में दुष्कर्म करने वाले 71 साल के डॉ. रामकुमार को कैसरबाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अमीनाबाद में रहने वाली किशोरी दांतों में तेज दर्द होने पर तीन दिन से कैसरबाग में चाइना बाजार पुलिस चौकी के पास स्थित पृथ्वी सदन अपार्टमेंट में डॉ. रामकुमार के क्लीनिक पर इलाज कराने जा रही थी। आरोप है कि डॉ. रामकुमार ने लड़की के दांतों की आरसीटी (रूट कैनाल ट्रीटमेंट) करने को कहा और बताया कि इसमें तेज दर्द होता है। शनिवार देर शाम लड़की अपने पिता के साथ क्लीनिक गई थी।
डॉ. रामकुमार किशोरी को केबिन में ले गया और उसके पिता को बाहर बैठा दिया था। आरोप है कि डॉ. रामकुमार ने केबिन में किशोरी से दुष्कर्म किया। उसने घर जाकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। किशोरी के पिता ने शनिवार देर रात कैसरबाग कोतवाली में आरोपी डॉ. रामकुमार के खिलाफ तहरीर दी। कैसरबाग इंस्पेक्टर प्रमोद मिश्र ने बताया कि दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट आदि धाराओं में केस दर्ज करआरोपी डॉ. रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके क्लीनिक से आपत्तिजनक चीजें मिली हैं, जिन्हें संकलित किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि डॉ. रामकुमार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

क्लीनिक सीज, डिग्री की होगी जांच
लखनऊ। एसीपी कैसरबाग पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि डॉक्टरी के पेश को शर्मसार करने वाले डॉ. रामकुमार के क्लीनिक को सीज कराने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पीड़िता के पिता ने डॉ. रामकुमार के झोलाछाप होने का आरोप लगाया है। ऐसे में उसकी डिग्री की भी जांच कराई जाएगी।
बेटी चीखती रही, पिता समझा इलाज हो रहा
लखनऊ। क्लीनिक में ही लड़की का पिता बैठा था और दुस्साहसी डॉक्टर ने अपने केबिन में घिनौनी हरकत कर डाली। दर्द से छटपटा रही लड़की जोर-जोर से चीख रही थी मगर बाहर बैठा पिता समझ रहा था कि उसे आरसीटी का दर्द हो रहा है। घटना से लड़की बुरी तरह से सहम गई है। पीड़िता समेत उसका पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने लड़की से न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि वहशी हरकतें भी की हैं। वहीं, बुजुर्ग डॉक्टर की शर्मनाक करतूत के बारे में जिसने भी सुना वह हैरान है।
मृदुभाषी चेहरे के पीछे हैवान
लखनऊ। पीड़िता के पिता का कहना है कि आरोपी डॉ. रामकुमार बेहद मृदुभाषी व मिलनसार है। उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि वो इस तरह की घिनौनी हरकत कर सकता है। मगर व्यक्तित्व के धनी डॉ. रामकुमार के चेहरे के पीछे हैवान छिपा है। पीड़िता के पिता ने डॉक्टरी के पेशे को शर्मसार करने वाले डॉ. रामकुमार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें