चौक क्षेत्र में गुरुवार सुबह मंदिर से दर्शन करके लौट रहे
बुजुर्ग को टप्पेबाज ने रिश्तेदार होने का झांसा देकर तीन सोने की अंगूठी
उतरवाईं और चंपत हो गए।
चौक स्थित महाबाग
नारायण निवासी जगजीवन प्रसाद दीक्षित (70) गुरुवार सुबह 10 बजे कोनेश्वर
मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे।
रास्ते में एक युवक ने रिश्तेदार होने का
झांसा दिया। टप्पेबाज ने बुजुर्ग के हाथों में तीन अंगूठी देखकर अपशगुन
होने की बात कहकर उतरवाईं और अंगूठी लेकर फुर्र हो गया।
बुजुर्ग आधे घंटे
तक सड़क पर खड़े होकर युवक के वापस आने की राह देखते रहा।
काफी देर तक वापस
न आने पर उन्होंने घर पहुंचकर आपबीती बताई। पीड़ित ने बेटे के संग थाने
में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।