फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूले में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत

Fri, 03 Jan 2014 09:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बंथरा क्षेत्र में बुधवार दोपहर पति के साथ पिकनिक मनाने गई महिला की राइडिंग झूले में दुपट्टा फंसने से उसका गला कस गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में उसके गले की हड्डी टूट गई और वह बेहोश होकर झूले में गिर गई। हसनगंज स्थित राधू लाल जैन मार्ग निवासी प्रतीक बंसल एक निजी कंपनी में कार्यरत है।

नए साल का जश्न मनाने के लिए वह अपनी पत्नी जया (26) व दो वर्षीय बेटे को लेकर बंथरा क्षेत्र के डीम वर्ल्ड में गए थे।

पत्नी जया ने राइडिंग मोटर में झूला झूलने की बात कही। तीनों एक राइडिंग मोटर में सवार हुए। पति प्रतीक राइडिंग कार चला रहा था।

कुछ देर बाद महिला का दुपट्टा मोटर के पहिए में फंस गया इसके चलते उसके गले की हड्डी टूट गई और वह झूले पर ही बेहोश होकर गिर गई।

पति ने यह देख झूला रोकने का इशारा किया। आनन-फानन महिला को झूले से उतार कर अस्पताल ले जाया गया।

जहां से उसे बलरामपुर अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर बीती रात महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें