फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: बुआ का तिलक चढ़ाने आए सात साल के बच्चे की गला काट कर निर्मम हत्या

Thu, 27 May 2021 02:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर

सार

दरवाजे पर तिलक का चढ़ावा आने के बाद तिलक चढ़ाने की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच आदित्य तैयारियों को देखने के लिए मौके पर चला गया और इसके बाद वह लापता हो गया। सुबह नित्य क्रिया के लिए गईं महिलाओं ने बच्चे का खून से लथपथ शव देखा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के थाना थानगांव इलाके में बुआ का तिलक चढ़ाने आए एक सात साल के बच्चे की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने शव को गांव के बाहर गन्ने के खेत में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


गुरुवार सुबह गांव के बाहर नित्य क्रिया को गई महिलाओं को बच्चे का खून से लथपथ शव मिला। सूचना पाकर एएसपी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस घटना के खुलासे में जुट गई है। अभी तक घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। हालांकि, पुलिस कई एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है।

बाराबंकी जिले के थाना रामनगर इलाके के अगानपुर निवासी आदित्य (7) पुत्र श्यामपाल की बुआ की शादी सीतापुर जिले के थाना थानगांव इलाके के भैसी मजरा राजपुर केवटाना निवासी मुकेश पुत्र सम्बारी के साथ तय हुई थी। बताते हैं कि बुधवार को लड़की पक्ष के लोग तिलक चढ़ाने के लिए भैंसी गांव आए थे। तिलक समारोह में परिवार के रिश्तेदार के अलावा आदित्य और उसका भाई भी आया था।
विज्ञापन


दरवाजे पर तिलक का चढ़ावा आने के बाद तिलक चढ़ाने की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच आदित्य तैयारियों को देखने के लिए मौके पर चला गया और इसके बाद वह लापता हो गया। काफी देर तक बालक के नहीं दिखने पर परिजन चिंतित हो उठे। इसके बाद उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन तलाश के बाद भी बालक का कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह गांव के बाहर नित्यक्रिया को गईं महिलाओं को गन्ने के खेत में बच्चे का शव पड़ा मिला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें