फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी तौहीद से 21 तक पूछताछ करेगी एनआईए: यूपी में आतंकी गतिविधियां अंजाम देने का आरोप

Tue, 15 Feb 2022 11:47 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कोर्ट ने आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने की मांग वाली एनआईए की अर्जी पर तौहीद अहमद शाह का पक्ष सुनने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेल से पेश करने का आदेश दिया था। अब उससे 21 तक पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर से गिरफ्तार अलकायदा के आतंकी तौहीद अहमद शाह को एनआईए कोर्ट के प्रभारी न्यायाधीश मोहम्मद गजाली ने पुलिस रिमांड पर देने का आदेश दिया है। एनआईए आरोपी को 15 फरवरी सवेरे नौ बजे से 21 फरवरी शाम पांच बजे तक रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


इससे पहले कोर्ट ने आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने की मांग वाली एनआईए की अर्जी पर तौहीद अहमद शाह का पक्ष सुनने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेल से पेश करने का आदेश दिया था। एनआईए के विशेष अधिवक्ता एमके सिंह व सह विवेचक आशुतोष प्रधान ने कोर्ट में तर्क दिया था कि जम्मू-कश्मीर निवासी तौहीद अलकायदा का आतंकी है और वह यूपी में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में शामिल रहा है।
विज्ञापन


आरोपी के खाते में कई बार बड़ी रकम जमा की गई और कई लोगों को दी गई। लिहाजा तौहीद से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाना जरूरी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें