फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: फरीदकोट में दो लाख की जाली करंसी समेत दो लोग गिरफ्तार, चुनाव में वोटरों को बांटे जाने की आशंका

Tue, 15 Feb 2022 10:53 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी गश्त व चेकिंग के दौरान थाना बाजाखाना के गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला से लिंक रोड पिंड गोंदारा पुल कस्सी पर हाजिर थी तो इस दौरान दो नौजवानों को काबू किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने दो लाख की जाली करंसी समेत दो नौजवानों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोगा के गांव लंडेके में रहते जगरांव निवासी समनदीप सिंह उर्फ रवि और मोगा शहर में रह रहे जम्मू कश्मीर के जिला कुपवाड़ा निवासी इजाज अहमद मीर के रूप में हुई। पुलिस को आशंका है कि यह पैसा चुनावों को वोटरों को लुभाने में उपयोग किया जाना था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बाजाखाना में केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी गश्त व चेकिंग के दौरान थाना बाजाखाना के गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला से लिंक रोड पिंड गोंदारा पुल कस्सी पर हाजिर थी तो इस दौरान उक्त दोनों नौजवानों को काबू किया गया। तलाशी लेने पर समनदीप सिंह समन से एक ही नंबर वाले दो हजार रुपये के 78 नोट बरामद किए गए जबकि इजाज अहमद मीर से एक ही नंबर वाले के 500 रुपये के 80 और दो अलग अलग नंबर वाले दो सौ रुपये के 20 जाली नोट बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों नौजवानों के खिलाफ थाना बाजाखाना में केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें