महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ता दूध
- फोटो : amar ujala
महाशिवरात्रि पर महादेव का अभिषेक करने के लिए लड़कों ने सोमवार सुबह करीब चार बजे अमूल दूध की वैन लूट ली। ड्राइवर सुनीत ने विरोध किया तो बदमाशों ने उससे धक्का-मुक्की की।
दूध के तीन क्रेट और दही के पैकेट से भरा एक गत्ता निकालकर बदमाश भाग निकले। ड्राइवर ने काफी दूर तक पीछा किया लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। उसने मॉर्डन पुलिस कंट्रोलरूम को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दूध-दही लूटकर भागे बदमाशों का पता नहीं चला। ड्राइवर ने कहा कि वैन मालिक को सूचना दे दी है। फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई है।
कानपुर स्थित प्लांट से दूध लेकर आ रहा था ड्राइवर सुनीत ने बताया कि वैन कानपुर के अमित तिवारी की है।