फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्की पति ने दी ऐसी मौत कि चीख भी न सकी

Sat, 15 Nov 2014 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णानगर में शुक्रवार को एक पान विक्रेता पिंटू उर्फ कल्लू रस्तोगी ने सब्जी काटने वाले चाकू से गोदकर पत्नी सुमन (20) की नृशंस हत्या कर दी।
विज्ञापन


उसे शक था कि पत्नी के किसी और से संबंध हैं। दोनों की पांच महीने पहले ही शादी हुई थी। हत्या के बाद घर से भाग कर वह आत्महत्या के इरादे से चिनहट के जुग्गौर रेगुलेटर पहुंचा।

वहां चिनहट पुलिस ने संदेह के आधार पर पूछताछ की तो पिंटू ने पत्नी की हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल कृष्णानगर इंस्पेक्टर से संपर्क कर पिंटू को उनके हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, सुमन के परिवारीजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पिंटू और सुमन न्यू आशुतोषनगर निवासी रामतीरथ मौर्या के मकान में पिछले कुछ माह से किराये पर रह रहे थे।

पिंटू ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे उसका सुमन से झगड़ा हुआ था। आरोप है कि सुमन ने मायके जाकर पिंटू को जान से मरवाने की धमकी दी।
Trending Videos

सुमन ने दी थी फांसी लगाने की धमकी

पिंटू भड़क गया और मारपीट शुरू कर दी। इस पर सुमन ने फांसी लगाकर जान देने की बात कही तो पिंटू ने सब्जी काटने वाले चाकू से उस पर हमला कर दिया।

पिंटू ने सुमन के पेट, गर्दन सहित शरीर के दूसरे हिस्सों में ताबड़तोड़ एक दर्जन से अधिक वार किए। लहूलुहान होकर सुमन गिर पड़ी तो पिंटू घर की दीवार फंदकर भाग गया।

पत्नी की हत्या के बाद पिंटू वहां से टेंपो से चारबाग और फिर चिनहट पहुंचा। चिनहट में इंदिरा नहर के जुग्गौर रेगुलेटर के पास बैठ गया।

करीब पांच बजे उसे नहर के किनारे एक खंभे पर बैठा देख जुग्गौर चौकी के पुलिसकर्मी आ गए। पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की तो पिंटू ने पत्नी की हत्या की जानकारी दी।

पुलिस को पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ। चिनहट पुलिस ने इंस्पेक्टर कृष्णानगर विकास पांडे से संपर्क किया तो वह मौके पर पहुंचे। सुमन का शव कमरे में नजर आने के बाद पिंटू को कृष्णानगर कोतवाली भेज दिया गया।

शक ने बना डाला वहशी

इंस्पेक्टर विकास पांडे ने बताया कि पिंटू मूल रूप से सीतापुर के मिश्रिख का रहने वाला है, जबकि सुमन बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के जाटा बरौली गांव की थी।

पिंटू टेढ़ी पुलिया पर पान की गुमटी लगाता है। दोनों की शादी बीती चार जून को हुई थी। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी अक्सर फोन पर किसी से लंबी-लंबी बातें करती थी।

टोकने पर झगड़ने लगती और रूठ कर मायके चली जाती थी। पिंटू उसे लेने जाता तो वहां भी झगड़ा होता।

पिंटू के मुताबिक, उसे शक था कि पत्नी के किसी से संबंध हैं और वह झगड़े का बहाना करके बार-बार उससे मिलने ही मायके जाती थी।

शुक्रवार तड़के इसी बात पर दोनों का आपस में झगड़ा हुआ। इसके बाद गुस्साए पिंटू ने सुमन को चाकू से गोद डाला। इंस्पेक्टर ने कहा कि सुमन के पिता उमाशंकर सोनी ने दहेज हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कर्ज लेकर की बेटी की शादी

उमाशंकर ने बताया कि शादी के बाद से ही पिंटू दहेज की मांग कर रहा था। दो माह पहले उसने डबल बेड और आलमारी मांगी थी।

इससे पहले भी वह कई छोटी-छोटी चीजें मांग चुका था। उमाशंकर ने कहा कि बेटी के हाथ पीले करने के लिए उन्होंने काफी कर्ज लिया था।

चीख भी नहीं सकी सुमन
पिंटू ने सुमन को चीखने का मौका भी नहीं दिया। उसने बताया कि पहला वार उसने सुमन की पेट पर किया। वह चीखी तब तक उसकी गर्दन पर वार कर दिया।

इससे उसकी चीख घुट गई। इंस्पेक्टर विकास पांडे ने बताया कि मकान के नीचे के कमरे में पिंटू रहता था और ऊपर उसका बड़ा भाई ललित।

सब्जी बेचने वाले ललित ने बताया कि उसे पता ही नहीं चला कि भाई ने इतनी बड़ी वारदात कर डाली है। ललित का कहना है कि शादी से पहले पिंटू आलमबाग में एक किराये के मकान में रहता था।

शादी के बाद से वह उसके साथ ही रहने लगा। बकौल ललित, दो बहनों और दो भाई में वह सबसे छोटा था। माता-पिता की मौत हो चुकी है। बहन किरन और सुमन की शादी हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें