फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता की बहन की हत्या, दूसरी पत्नी ने रची साजिश!

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मुथरा गांव में बसपा के जोन कोऑर्डिनेटर की बहन की घर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


मायके वालों ने पति पर दूसरी पत्नी के उकसावे में आकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति, जेठ व भतीजे को नामजद करने के साथ ही अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर के मोहल्ला सुभाषनगर में रहने वाले बसपा के जोन कोऑर्डिनेटर रामनिवास पाल की बहन बालेश (42) की शादी करीब 20 साल पहले गांव मुथरा निवासी तेजपाल से हुई थी। शादी के बाद से तेजपाल पत्नी बालेश के साथ गुड़गांव में रहकर गाड़ी किराए पर चलाता था।
विज्ञापन


शादी के कई साल बाद भी बच्चे नहीं होने पर तेजपाल ने करीब डेढ़ साल पूर्व झारखंड निवासी रेणू नामक महिला से दूसरी शादी कर ली थी। एक साल पहले तेजपाल दोनों पत्नियों के साथ गांव में ही आकर रहने लगा था।

दूसरी पत्नी के इशारे पर हत्या?

कुछ दिन पहले रेणू अपने मायके झारखंड चली गई थी। गुरुवार रात तेजपाल किसी समारोह में शामिल होने गया था। घर में बालेश और उसके जेठ का लड़का रविंद्र था। देर रात तेजपाल के घर में गोली चलने की आवाज से जागे आसपास के लोग जानकारी करने पहुंचे तो बालेश की लहूलुहान लाश चारपाई पर पड़ी थी।

सीने के दायीं तरफ गर्दन के ठीक नीचे गोली मारी गई थी। घटना के बारे में रविंद्र से पूछा गया तो वह कुछ नहीं बता पाया। मामला संदिग्ध देख पूर्व प्रधान पति ने रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे एसओ मुनेंद्र सिंह ने घर में मौजूद रविंद्र के साथ ही उसके पिता सोमपाल को भी हिरासत में लेते हुए बालेश के परिजनों को घटना की जानकारी दी। तेजपाल को भी फोन कर गांव में बुलाने के बाद हिरासत में ले लिया गया।

सूचना पर बसपा नेता रामनिवास पाल परिजनों के साथ गांव में पहुंचे और पति पर दूसरी पत्नी के उकसावे में आकर बालेश की हत्या करने का आरोप लगाया। पति तेजपाल, जेठ सोमपाल और रविंद्र को नामजद करने के साथ ही कई अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसओ मुनेंद्र सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर तीनों नामजद हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बाबत पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बिजनौर: पहले गोली मारी फिर फावडे से काट डाला

बिजनौर के सलालुपुर में दो बीघा जमीन और एक कोठरी को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश में वृद्ध का कत्ल कर दिया गया। हत्यारों ने वृद्ध को पहले गोली मारी और फिर उसे फावडे़ से बेरहमी के साथ काटा।

हत्या से गांव में दोनों पक्षों के बीच फिर से तनातनी का माहौल पैदा हो गया है। मृतक की पत्नी ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव सलालुपुर में जब्बार अहमद (65) शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने खेत पर सिंचाई करने के लिए जा रहा थ। आरोप है कि गांव के रहीस हैदर के खेत के समीप गांव के ही गफ्फार अहमद, शब्बाब, इंतजार और नहटौर निवासी विशाल मेहंदी ने रोक लिया। गफ्फार ने तमंचे से गोली मार दी।

बाद में तीनों ने वृद्ध को फावड़े से काट डाला। जब्बार की पत्नी नियाज फातमा चाय लेकर जंगल जा रही थी। उसने पति की हत्या होती देख शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। वृद्ध की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। आरोपी पक्ष के कई व्यक्ति आनन फानन में गांव से फरार हो गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों और पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में तीन वर्ष पूर्व दो बीघा जमीन और कोठरी को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के चार व्यक्तियों के मर्डर हुए थे। एसपी सतेंद्र सिंह और एएसपी देहात राधेश्याम ने गांव का दौरा किया और परिजनों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें