फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज को देखना पड़ गया इस डॉक्टर को महंगा

Fri, 31 Oct 2014 01:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में देर रात एक डॉक्टर के घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट को अंजाम दिया। जानकीपुरी की हाइडिल कॉलोनी में रहने वाले डॉ. बृजेश कुमार के घर लूट की ये घटना हुई।
विज्ञापन


अजंता अस्पताल में कार्यरत डॉ. बृजेश कुमार सेंगर रात को 11 बजे एक मरीज को देखने के लिए निकले थे। इंडियन एक्सप्रेस के एक यात्री की तबीयत खराब होने पर उन्हे बुलाया गया था।

घर पर उनकी पत्नी प्रीती, छह महीने का बच्चा नमो और भाई प्रदीप थे। रात करीब तीन बजे के आसपास छत के रास्ते पांच नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुस गए।

घर के अंदर दाखिल होने के बाद बदमाशों ने भाई प्रदीप का कमरा बाहर से बंद कर दिया। बदमाशों ने मासूम बच्चे के तमंचा लगाकर प्रीती को चाबी देने के लिए धमकाया।
विज्ञापन


तमंचे की नोक पर ये नकाबपोश डॉक्टर के घर से छह लाख के गहने और 5100 रुपए लूटकर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद जब शोर मचाया गया तो पता चला कि पांच बदमाश अंदर घुसे थे और तीन बाहर खड़े थे।
विज्ञापन


इस घटना के बाद करीब सवा तीन बजे भाई प्रदीप ने बृजेश कुमार को फोन करके इस पूरी घटना की जानकारी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें