फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: राम जानकी मंदिर से अष्टधातु की बेशकीमती नौ मूर्तियां चोरी

Thu, 23 Sep 2021 12:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

अयोध्या के मंदिर से राम जानकी व राधा कृष्ण की अष्टधातु की नौ मूर्तियां चोरी हो गई हैं। घटना से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
मंदिर में चोरी के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदरगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने खपराडीह स्टेट के राजमंदिर में रखी हुई प्राचीन काल की छोटी से बड़ी 9 बेशकीमती मूर्तियों पर हाथ साफ कर दिया। हड़बड़ाहट में एक छोटी लगभग ढाई इंच की मूर्ति मंदिर प्रांगण में ही गिर गई, जो पुलिस की छानबीन के दौरान बरामद भी हो गई। क्षेत्राधिकारी बीकापुर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी के साथ फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉयड और क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम भी जांच पड़ताल में जुटी रही। थाने की पूरी पुलिस फोर्स महिला कांस्टेबलों के साथ खेत और बाग की खाक छानती रही। राजमंदिर में इससे पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है। जिसमें बड़ी-बड़ी अष्टधातु की बेशकीमती मूर्तियां चोरी हो गई थी। अभी तक उसका खुलासा नहीं हो सका है।

विज्ञापन


हैदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खपराडीह स्टेट के श्रीराम जानकी मंदिर ( ठाकुरद्वारा ) में बुधवार सुबह लगभग 6:30 बजे के मंदिर में तैनात मनियारपुर गांव निवासी पुजारी सोमनाथ तिवारी रोज की भांति पूजा-पाठ करने पहुंचे थे। मंदिर के प्रांगण का गेट खोलने के उपरांत जब उनकी निगाह मंदिर के द्वार पर गई तो उनके होश उड़ गए। दरवाजे में लगा ताला टूटा था और दरवाजा खुला हुआ था। अंदर गए तो देखा मंदिर के अंदर रखी प्राचीन काल की छोटी बड़ी नौ मूर्तियां अपने स्थान से गायब थीं। पत्थर की राम लक्ष्मण सीता और हनुमान की मूर्ति अपने स्थान पर स्थापित थी।

प्राचीन धातु की मूर्तियां गायब होने की जानकारी पुजारी ने 200 मीटर दूर स्थित खपराडीह स्टेट में पहुंचकर राजा कुमार आनंद सिंह को दी। जिसके बाद हैदरगंज थाने सहित डायल 112 पर इसकी सूचना स्टेट के कर्मचारियों द्वारा दी गई। प्रभारी निरीक्षक हैदरगंज अश्विनी मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मंदिर को चारों तरफ से पुलिस घेर लिया। मंदिर को जाने वाले रास्ते पर रस्सी से बैरिकेडिंग कर पुलिस का पहरा लगा दिया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बीकापुर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड और क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम को बुलवा लिया।
विज्ञापन


 कई घंटों पुलिस टीम आसपास के बाद खेत और जंगल झाड़ियों में गायब हुई मूर्तियों को ढूंढने में जुटी रही। इसी दौरान पुलिस टीम को मंदिर प्रांगण में एक लगभग ढाई इंच की गणेश की प्राचीन मूर्ति बरामद हो गई। फोरेंसिक टीम ने दरवाजे और मूर्ति स्थल के आसपास के प्रिंट लिए।  खपराडीह स्टेट राजा कुंवर आनंद सिंह के प्रतिनिधि कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण 1905 में श्रीराम जानकी मंदिर ट्रस्ट के नाम से पूर्व के खपराडीह के राजघराने द्वारा किया गया था। इस इस मंदिर से इसके पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है। जिसका खुलासा नहीं हुआ। क्षेत्राधिकारी बीकापुर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि राजा कुंवर आनंद सिंह के प्रतिनिधि कुमार पांडेय की तहरीर पर केस दर्जकर प्रभारी निरीक्षक हैदरगंज अश्वनी मिश्रा के नेतृत्व में दो टीमें चोरी के खुलासे के लिए लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें