बागपत में पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बागपत में कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश किरणपाल गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
वहीं गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए। पूछताछ में बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर आठ सितंबर को सिपाही अरुण कुमार पर जानलेवा हमला करना स्वीकार किया है।