फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के बाथरूम में बंद हुआ और काट लिया गला

Fri, 05 Dec 2014 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में सफर कर रहे युवक ने बृहस्पतिवार को खुद को शौचालय में बंद कर गला काट लिया। काफी देर तक दरवाजा बंद रहने पर कोच में मौजूद लोगों ने आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर किसी तरह दरवाजा खोला। खून से लथपथ देख संभाला। ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर घायल को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


झांसी लखनऊ इंटरसिटी की बोगी डी-6 में लुधियाना के टांडा कुशल सिंह थाना मांछीवाड़ा निवासी बेअम सिंह अपने साथी गुरमीत सिंह के साथ सफर कर रहा था। दोनों नासिक से वाराणसी आ रहे थे। उन्नाव से पहले बेअम शौचालय गया।

आधा घंटा बीतने के बावजूद उसके बाहर न आने पर साथी गुरमीत ने दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर गुरमीत ने बाकी यात्रियों की मदद से किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर खून से बेसुध पड़े बेअम के गले पर गहरे घाव से खून बह रहा था, साथ ही उसकी कटार भी गायब थी।
विज्ञापन


गुरमीत ने घाव पर कपड़ा बांधकर संभाला। ट्रेन के चारबाग पहुंचने पर जीआरपी चौकी प्रभारी मो. इरशाद त्यागी को दी गई। मौके पर पहुंचे रेलवे के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीआरपी के मुताबिक सही जानकारी के लिए बेअम के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। कटार गायब होने के चलते आशंका है कि उसने खुद गला काटा। इसके बाद कटार ट्रेन से गिर गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें