यूपी के कानपुर मेडिकल कालेज कैंपस में रविवार रात नशे में धुत क्लर्क करुणा निधि सिंह ने एक महिला फार्मासिस्ट को उसके घर की सीढ़ियों पर दबोच लिया और कपड़े फाड़ कर रेप की कोशिश की।
विरोध करने पर खुरपी लेकर उसे दौड़ा लिया और जान से मारने की कोशिश की। कैंपस के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी लिपिक मौके से भाग निकला। थाने में महिला फार्मासिस्ट ने तहरीर दी है।
इंस्पेक्टर कमल यादव का कहना है कि छेड़छाड़,हत्या के प्रयास समेत कई संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
महिला फार्मासिस्ट मेडिकल कॉलेज से जुड़े एक अस्पताल में कार्यरत है। वह मेडिकल कालेज कैंपस में सरकारी आवास में रहती हैं। इनके पड़ोस में आईडीएच (संक्रामक रोग विभाग) का क्लर्क करुणा निधि सिंह रहता है।