उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के एक गांव में रेप के बाद विधवा की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गन्ने के खेत में नग्नावस्था में मिला।
इसकी सूचना पर गुस्साए ग्रामीण शव को लेकर धरमपुर पुलिस चौकी पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों से हत्यारों को शीघ्र पकड़ने का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हुए।
45 वर्षीय विधवा दो किमी दूर अपने खेत में रविवार को धान देखने गई थी। दोपहर तक उसके घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने ढूंढ खोज की। इस दौरान किसी ग्रामीण ने उसका शव नग्न हालत में गन्ने के खेत में पड़े होने की सूचना दी।
सूचना पर ग्रामीणों मौके पर पहुंचे और शव को धरमपुर पुलिस चौकी ले आए।