फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: विवाद के बाद पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, तड़पकर मौत, गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

Tue, 13 Jul 2021 04:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

आरोपी युवक मुकेश पहले भी दो विवाह कर चुका था। दोनों पत्नी उसे पहले ही छोड़ चुकी हैं। इसके बाद उसने तीसरा प्रेम विवाह दूसरे धर्म की युवती से किया था।
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर कस्बे में कांशीराम कॉलोनी में बीती रात विवाद के चलते पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया था। गंभीर रुप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपी युवक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के साथ आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फैयाजपुर में कांशीराम कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार ने करीब पांच वर्ष पूर्व दूसरे धर्म की युवती रेशमा से प्रेम विवाह किया था। दोनों पति पत्नी कॉलोनी में मिले आवास में रहकर जीवन यापन करने लगे थे। बीते शुक्रवार को रेशमा पति से बिना कुछ बताए घर से चली गई थी। उसका पति मुकेश उसकी तलाश में लगा हुआ था।

रविवार की शाम उसने अपनी पत्नी का पता लगाया और उसे घर लेकर आया। इस बीच दोनों विवाद करते हुए पास ही स्थित युवक के चाचा मिश्रीलाल के आवास पहुंच गए और वहां भी विवाद इतना बढ़ गया कि मुकेश ने अपनी पत्नी साक्षी उर्फ रेशमा को छत से नीचे फेंक दिया। यह देख आसपड़ोस के लोगों ने युवक को एक कमरे में बंद करने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेने के साथ ही गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि आरोपी युवक के चाचा मिश्रीलाल की तहरीर पर युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेजा दिया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

पहले भी दो विवाह कर चुका था युवक

आरोपी युवक मुकेश पहले भी दो विवाह कर चुका था। दोनों पत्नी उसे पहले ही छोड़ चुकी हैं। इसके बाद उसने तीसरा प्रेम विवाह दूसरे धर्म की युवती से किया था। जिसके कोई संतान नहीं है। मुकेश के माता पिता उससे अलग रहते हैं, जबकि मृतका के माता पिता का देहांत हो चुका है। उसके परिवार में और कोई नहीं है। दोनों में किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसका पुलिस पता लगा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें