फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: सिपाही पर गोली चलाने वाला 25 हजार का ईनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 30 Oct 2021 06:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में शनिवार को पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर चोरी व नकबजनी सहित कई अपराधों के आरोप थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार हुआ बदमाश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह के आदेश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बिसवां पुलिस को कामयाबी मिली है। शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना मिलने पर दबिश देकर पुलिस ने हत्या के प्रयास, चोरी, नकबजनी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामिया बदमाश को पैर में गोली मारकर घायल करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


वह एक सप्ताह पूर्व सिपाही पर फायरिंग करने के मामले में भी आरोपी फरार था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से एक बाइक और असलहा-कारतूस बरामद हुई है। एक सप्ताह पूर्व बिसवां की सांडा चौकी क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने बकरा चोरी कर भाग रहे चोरों को पकड़ने की कोशिश की थी। इस बीच बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एक सिपाही घायल हो गया था। पुलिस मामले में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी थी।

जांच में बदमाशों के नाम भी प्रकाश में आए थे। सीओ बिसवां सुशील कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि सिपाही पर फायरिंग करने वाला बदमाश इलाके में है। इस सटीक सूचना के बाद पुलिस टीम ने चंदन महमूदपुर नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान बाइक से जा रहे संदिग्ध को रोकने की कोशिश की। सीओ का कहना है कि पुलिस को देखकर बाइक सवार ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन


कोतवाल बिसवां राजीव सिंह का दावा है कि पकड़ने के प्रयास में बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया कि पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। गोली पैर में लगने के बाद बदमाश मौके पर ही गिर गया। दोनों ओर से तीन राउंड फायरिंग की गई है। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश रेउसा के लोनियनपुरवा मजरा बेदौरा निवासी महेश लोनिया को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक बाइक, असलहा और तीन कारतूस बरामद हुए हैं।

कोतवाल राजीव सिंह का कहना है कि बदमाश शातिर अपराधी है। इस पर चोरी, नकबजनी समेत करीब 24 मामले पहले से दर्ज हैं। बदमाश पर एसपी आरपी सिंह ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। सीओ बिसवां ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इलाज के बाद हालत में सुधार और डॉक्टरों से सलाह कर बदमाश को जेल भेजने की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें