मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में तुष्टिकरण की कोई जगह नहीं है। हमारी सरकार में कोई पलायन नहीं हुआ है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने कहा कि यूपी में अब कोई माई का लाल पलायन नहीं करा सकता इसलिए जनता की यही पुकार यूपी मांगे बीजेपी सरकार। उन्होंने कहा कि हम सपा बसपा के कुशासन को जनता के बीच ले जाएंगे और जनता में समर्थन मांगेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में पहले लोगों को पलायन कराया जाता था लेकिन अब अपराधी प्लायन कर रहे है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण के लिए हमारी सरकार में कोई जगह नहीं है।