फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुख्यमंत्री योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- खटाखट करने वाले गायब हो गए हैं, सीजन आएगा तो लौटेंगे

Tue, 13 Aug 2024 12:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में संबोधित किया और सपा-कांग्रेस पर निशाना साधा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पूरी निष्पक्षता से चयन किया है। अब बिना किसी सिफारिश के नियुक्ति पत्र मिल रहा है। यह वही प्रदेश है जहां पहले दंगे होते थे। यहां पहले न बेटी सुरक्षित थी और न व्यापारी। पहले युवाओं के सामने पहचान का संकट था। यह संकट वही लोग पैदा करते थे जो आज फिर आपको बहकाने के लिए आए थे। उन्होंने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यही खटाखट है। अब वो गायब हो गए हैं जबकि सीजन आएगा तो फिर लौटेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में बोल रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज मैं दावे से कह रहा हूं कि उत्तर प्रदेश आज सबसे अच्छे ग्रोथ वाला राज्य है। अब युवाओं के सामने पहचान का संकट नहीं है। आप कहीं जाते हैं तो शक की निगाह से नहीं सम्मान की निगाह से देखा जाता है। इसके लिए जनता को भी बधाई। 2017 से पहले कहीं जाने पर कमरा नहीं मिलता था। अब यूपी का नाम बोलने पर सम्मान मिलता है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या उपचुनाव: इस सीट के लिए इसलिए हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही भाजपा, जल्दबाजी के मूड में नहीं पार्टी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुभासपा ने बदला चुनाव चिन्ह, अब छड़ी नहीं... ये होगा पार्टी का नया सिंबल, इस भ्रम से लिया सबक
विज्ञापन


ऐसे में नव चयनितों की भी जिम्मेदारी बढ़ गई है। 1036 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। इसमें आरक्षण नियमों का पालन हुआ। पहले चाचा भतीजे में लूटने की होड़ लग जाती थी तभी हर नियुक्ति में न्यायालय का हस्तक्षेप होता था। अब बेरोजगारी न्यूनतम स्तर पर है। जब विभिन्न राज्यों के सीएम मिलते हैं तो कहते हैं कि अब यूपी के लोग लौट रहे हैं इसलिए कंपनियों में संकट हो रहा है। हमने सुरक्षा का संकल्प लिया था, जो कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं। लोगों के मन में अन्याय होने का भय पैदा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों के कार्यकाल की तुलना में नौकरियों में 38 फीसदी अधिक ओबीसी का चयन हुआ है। आरक्षण का पूरी तरह से पालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब चयन निष्पक्ष हुआ है तो काम भी निष्पक्ष रूप में करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना पूरी करने के लिए आगे आएं। स्वास्थ्य विभाग में सांख्यिकी अधिकारी नियुक्त हो रहे हैं। डाटा एंट्री व्यवस्थित करें ताकि प्रगति तेज हो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें