फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: धर्म छिपाकर महिला से दोस्ती फिर बंधक बना किया सामूहिक दुष्कर्म, पिता-पुत्र समेत सात पर केस दर्ज

Tue, 13 Aug 2024 10:53 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, मोहनलालगंज

सार

महिला ने आरोप लगाया है कि धर्मांतरण कराने के लिए उसके मुंह में जबरन मांस ठूंस दिया। बंधक बनाकर युवक व उसके पिता ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महिला ने मुस्लिम युवक पर अपना धर्म छिपाकर दोस्ती करने फिर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जबरन रोजा रखवाने का भी आरोप है। मोहनलालगंज पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


आलमबाग निवासी महिला एक निजी कंपनी में काम करती थी। यहां काम करने वाले युवक अकील ने किसी तरह उनका नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद अपना नाम अखिल बताकर उनसे दोस्ती गांठी। महिला का आरोप है कि दिसंबर-2023 को अकील ने उन्हें अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर कचहरी बुलाया था। यहां उसने कुछ कागजों पर उनसे हस्ताक्षर करवाए और अपने घर मोहनलालगंज के नगर पुरसेनी ले गया।

ये भी पढ़ें - अयोध्या उपचुनाव: अखिलेश यादव ने खेला बड़ा दांव, सीएम योगी के सामने सपा ने सांसद अवधेश को दी ये बड़ी जिम्मेदारी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या उपचुनाव: इस सीट के लिए इसीलिए हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही भाजपा, जल्दबाजी के मूड में नहीं पार्टी
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि अकील व उसके पिता खलील ने उन्हें बंधक बना लिया और कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। 15 दिन के बाद अकील उनको हरिकंश गढ़ी गांव ले गया, वहां उसके दोस्तों इरफान, इंतजार व एक अज्ञात ने आठ माह तक उनका शोषण किया।

धर्मांतरण का बनाया दबाव
महिला का आरोप है कि आरोपी ने धर्मांतरण कराने के लिए उनके मुंह में मांस ठूंस दिया। जबरन रोजा रखवाते थे। दो जुलाई को अकील अजमेर चला गया। इस बीच वह किसी तरह भाग निकलीं और पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें