छापेमारी के दौरान दुकान से 5,25,491 रुपये के 220 ई टिकट बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त टिकट बनाने में इस्तेमाल होने वाला कंप्यूटर, सीपीयू, प्रिंटर व सैकड़ों फर्जी आईडी बरामद की गई।
सीआईबी प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर टिकट बनाए जाते थे। इस सॉफ्टवेयर से तत्काल के टिकट तेजी से बनाए जाते हैं। एक साथ बीस-बीस टिकट तक बनाने वाले दलाल पहले पकड़े जा चुके हैं।