अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट से उम्मीदवार बनाए गए धर्मराज निषाद पहली बार बसपा के टिकट पर विधायक बने थे। 2002 में भी वे बसपा से जीते। वर्ष 2007 में बसपा के ही टिकट पर जीत की हैट्रिक पूरी की। बसपा सरकार में मंत्री भी बने थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अंबेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद को मैदान में उतार दिया है। कई दिनों से चले आ रहे कयासों को खत्म करते हुए पार्टी ने अंततः अति पिछड़े वर्ग के प्रत्याशी पर दांव लगाया।
विज्ञापन
कटेहरी से ही धर्मराज वर्ष 1996 में पहली बार बसपा के टिकट पर विधायक बने थे। 2002 में भी वे बसपा से जीते। वर्ष 2007 में बसपा के ही टिकट पर जीत की हैट्रिक पूरी की। बसपा सरकार में वे मत्स्य मंत्री भी बने। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने 2022 में अकबरपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा लेकिन सफल नहीं हुए अब भाजपा ने उन्हें दोबारा मौका दिया है।
इस सीट से टिकट के प्रबल दावेदार अवधेश द्विवेदी भी थे जो लगातार दो बार से पराजित हो रहे थे। इसके अलावा अजीत सिंह, अजय सिंह सिपाही, रमाशंकर सिंह आदि भी प्रमुख दावेदारों में से थे पर बाजी धर्मराज के हाथ लगी। अब वे नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार 25 अक्तूबर को अपना परचा कलेक्ट्रेट पहुंचकर भरेंगे।