फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की बीवी व गर्लफ्रेंड में जमकर मारपीट, कपड़े फाड़े, एक दूसरे पर दर्ज कराया केस

Wed, 26 Feb 2020 02:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ के गोमतीनगर थाना में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत त्यागी की पत्नी और महिला मित्र ने एक-दूसरे पर मारपीट व धमकी का केस दर्ज कराया है। श्रीकांत त्यागी को उनकी पत्नी ने रविवार रात गोमतीनगर विस्तार स्थित अपार्टमेंट में महिला मित्र के साथ पकड़ लिया था।

विज्ञापन

 

- फोटो : अमर उजाला
दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें उन्हें चोटें आई थीं। पुलिस दोनों को पकड़कर थाना लाई, जहां देर रात तक हंगामा चला।
 

- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि श्रीकांत त्यागी नोएडा निवासी हैं और यहां विस्तार के एक अपार्टमेंट में एक फ्लैट किराये पर ले रखा है।

भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
अपार्टमेंट के दूसरे टॉवर में उनकी एनजीओ संचालिका महिला मित्र व सपा नेता रहती हैं। रविवार रात श्रीकांत की पत्नी दो बेटों को लेकर अचानक उनके फ्लैट में आ गईं।

- फोटो : अमर उजाला
श्रीकांत त्यागी की पत्नी का कहना है कि पति की दोस्त ने उन्हें पीटा और कपड़े फाड़ दिए। उनका आरोप है कि महिला ने बच्चों को भी पीटा।
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
उधर, श्रीकांत त्यागी की महिला मित्र का कहना है कि रविवार रात करीब 12 बजे वह अपने अपार्टमेंट में टहल रही थीं तभी उनके परिचित श्रीकांत त्यागी की पत्नी व एक अन्य महिला आ गईं और पत्थर से हमला कर दिया, जिससे सिर फट गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें