फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शादी से लौट रहे चाट विक्रेता को गोलियों से भूना, हत्या के बाद सनसनी

Wed, 26 Feb 2020 01:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली के चाट विक्रेता की वाराणसी में गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल हत्यारों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन


चंदौली के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत कुंडा खुर्द गांव निवासी कमलेश यादव(55) की मंगलवार की रात वाराणसी के शिवपुर के फुलवरिया गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना के बाद घर पर परिवार वालों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया।

कमलेश यादव पुत्र सियाराम यादव पिछले कई वर्षों से  शिवपुर के सिसौर चौराहा पर चाट और गोलगप्पे की दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। वह कटरे में रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर हफ्ते कमलेश अपने घर चंदौली भी आता जाता रहता था। मंगलवार को किसी के बारात में फुलवरिया गया हुआ था। यहां से वापस लौटते समय रास्ते में ही अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या क्यों और कैसे हुई इसका पता नहीं चला।

पुलिस के अनुसार जांच में सुबह घटना स्थल से तमंचे का खोखा बरामद हो गया है। कमलेश यादव के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। जिसमें एक बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है। इनके साथ इनका बेटा सिद्धार्थ और दीपक इनके कारोबार में हाथ बटाते हैं। छोटा बेटा मल्लू अभी 10 वर्ष का है और पढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें