फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन टीचर्स को मिलेगी बसों में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा

Tue, 12 Apr 2016 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जारी होंंगे स्मार्ट कार्ड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
केंद्र और राज्य सरकार से पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। कार्ड बनाने के लिए 18 और 19 अप्रैल को बेसिक शिक्षा विभाग के निशातगंज स्थित निदेशालय में शिविर लगेगा।
विज्ञापन


परिवहन निगम के प्रवक्ता अनवर अंजार ने बताया कि राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में राष्ट्रीय व राज्य अध्यापक पुरस्कार विजेता शिक्षकों के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू की जा रही है। प्रयोग के तौर पर पहले चरण में लखनऊ मंडल में इन अध्यापकों के लिए स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। 

कार्ड बनवाने के लिए शिक्षक को मूल प्रमाणपत्र व उसकी छायाप्रति के साथ शिक्षा विभाग उप्र से जारी परिचय पत्र, एड्रेस प्रूफ, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज की दो फोटो लेकर आना होगा। 
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन के दौरान मोबाइल नंबर भी देना होगा। फॉर्म भरने के बाद इसे शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि से सत्यापित करवाना होगा। 15 दिन बाद शिक्षा विभाग फोटो पहचान पत्र देखकर स्मार्ट कार्ड जारी करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें