फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: दबंगों ने पुजारी के घर में घुसकर की मारपीट, पत्नी व मां को भी बुरी तरह पीटा, की फायरिंग

Mon, 16 Sep 2024 06:40 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

अमेठी के गौरीगंज के राघीपुर गांव में दबंगों ने दूसरी बार पुजारी पर हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर एक संदिग्ध को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ पुजारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंजिश में दबंगों ने रविवार की देर रात एक पुजारी के घर हमला कर दिया। लाठी-डंडों व फायरिंग कर दबंगों ने पुजारी सहित परिवार के तीन लोगों को जख्मी कर दिया। वाहनों में तोड़फोड़ भी की। हमले में घायल पुजारी की मां को लखनऊ रेफर किया गया जबकि पुजारी व उसकी पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद व 10 अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के राघीपुर गांव स्थित शक्तिपीठ दुर्गंन भवानी धाम स्थित शिव मंदिर के पुजारी गोरखनाथ गिरी और गांव के ही विपुल सिंह में किसी बात को लेकर शनिवार को विवाद हो गया था। विवाद के बाद विपुल ने अपने साथियों के साथ गोरखनाथ की पिटाई कर दी थी। पुलिस ने मामले में गोरखनाथ की तहरीर पर केस भी दर्ज किया था लेकिन रविवार की देर रात दबंगों ने फिर से गोरखनाथ के घर धावा बोल दिया।

ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश को मिल सकता है एक और जिला, इस मंडल में बनाने की चल रही है योजना, हो रहा विरोध भी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हरियाणा विस चुनाव: सपा ने साफ किया अपना स्टैंड, बताया कि वह क्यों हुई गठबंधन से बाहर, किसे करेगी समर्थन?


घर में घुसकर दबंगों ने लाठी डंडो और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान दबंगो ने कई राउंड गोलियां भी चलाईं। हमले में गोरखनाथ की बुजुर्ग मां राजकुमारी गोली से जख्मी हुई है, जबकि पुजारी गोरखनाथ गिरी, उनकी पत्नी माया देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पुजारी की मां की डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


गोरखनाथ और उनकी पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को जांच में दो खोखा कारतूस मिले हैं। इस मामले में पुजारी ने विपुल सिंह, विक्रम सिंह, निर्भय सिंह, आकाश सिंह, शशांक सिंह समेत छह अज्ञात लोगों पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने कहा कि 6 नामजद समेत 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। अभी एक व्यक्ति को हिरासत के लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें