रायबरेली के परशदेपुर क्षेत्र में संचालित निजी नर्सिंग होम की लापरवाही आये दिन सामने आती रहती है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। जिससे निजी नर्सिंग होम की मनमानी चरम पर है। इसका खामियाजा मरीजो को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
परशदेपुर चौकी क्षेत्र के वीरपुर मजरे बरावां गांव निवासी अनिल कुमार रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर अपनी गर्भवती पत्नी संजू देवी (27) को मटियारा चौराहा स्थिति निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां मौजूद स्टाफ ने नार्मल डिलीवरी होने की बात कह कर भर्ती कर लिया। कुछ ही समय बीता था कि ऑपरेशन के नाम पर पचीस हजार रुपये की मांग की गई।
पीड़ित ने पन्द्रह हजार रुपये दिया और शेष राशि सुबह देने को कहा। अस्पताल स्टॉफ ने ऑपरेशन शुरू कर दिया पर गर्भवती महिला की हालत गंभीर होने लगी तो अपने निजी साधन से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। वहीं, लखनऊ में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया है।