- रोजगार की दृष्टि से किसी बड़े उद्यम की आज तक स्थापना न हो पाना।
- किसानों के लिए बड़े वेयर हाउस और मंडी की स्थापना न हो पाना।
- स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिला मुख्यालय या सुदूर शहरों पर निर्भर होना।
- महंगाई, छुट्टा जानवरों से फसलों को नुकसान, किसानों से जुड़े मुद्दे।
पूर्व विधायक व सपा प्रत्याशी वीरेश यादव का कहना है कि भाजपा सरकार में कोई नई सड़क नहीं बनी। समाजवादी सरकार में बनी सडकों और सांकरा पुल पर बोर्ड लगाकर अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। सपा सरकार में 100 अधिक गांवों में लोहिया और जनेश्वर मिश्र योजना के तहत सीसी रोड, विद्युतीकरण और आवास बनाए गए। भाजपा सरकार में एक गांव में भी ऐसा कोई काम नहीं हुआ। प्रधानमंत्री आवास अधूरे पड़े हैं। किसानों के लिए भी कुछ काम नहीं किया और स्वास्थ्य सेवाएं भी बदहाल हैं। किसी भी हाल में अतरौली का विकास नहीं करवा सके।
भाजपा प्रत्याशी व राज्यमंत्री संदीप सिंह का कहना है कि पिछले साढ़े चार वर्ष में मैंने अतरौली की तस्वीर बदलने के भरपूर प्रयास किए हैं, जिसमें मैं सैकड़ों कार्य कर पाया हूं। सड़क निर्माण और सुधार पर सबसे अधिक व तेजी से काम किया गया। रोजगार व शिक्षा के लिए भी अत्यधिक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। हमारा प्रयास समस्त सुविधाओं से अतरौली की जनता को लाभान्वित करना है। आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।