फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की साइकिल पर बैठे माफिया अतीक अहमद

Fri, 06 Dec 2013 02:21 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को माफियातंत्र से मुक्त बताने वाली समाजवादी पार्टी ने माफिया अतीक अहमद को सुल्तानपुर से लोकसभा प्रत्याशी बना दिया है।
विज्ञापन


इस सीट पर पार्टी में लंबे समय से उठापटक चल रही थी। शायद यही वजह है कि सपा ने तीसरी बार इस सीट से टिकट बदला है।

बहरहाल, सपा के इस कदम से साफ हो गया है कि सपा सुप्रीमो मन से भले ही मुलायम हों, लेकिन सपा में दागी लोगों को रखने के उनके इरादे आज भी लोहा हैं।

कौन है अतीक अहमद
मूलत: इलाहाबाद के बाहुबली माफिया अतीक अहमद के बारे में एक कहावत मशहूर है...पढ़ाई में फिसड्डी, अपराध में अव्वल। तमाम माफियाओं की तरह अतीक ने भी क्राइम की दुनिया से पॉलिटिक्स का रुख किया और सबसे पहले सपा का ही दामन थामा।

वह 2004 से 2009 तक इलाहाबाद की फूलपुर लोकसभा सीट से सांसद भी रहे। इस बीच, सपा ने 2008 में ही अतीक को पार्टी से निकाल दिया।

2009 लोकसभा चुनाव में अतीक ने बसपा का दामन थामा, पर मायावती ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया।

दर्ज हैं 44 संगीन मुकदमे!
इसके बाद, 2009 लोकसभा चुनाव में अतीक ने अपना दल पार्टी के टिकट से प्रतापगढ़ में किस्मत आजमाई। हालांकि, यहां वह चौथे पायदान पर रहे। चुनाव के दौरान दिए एफिडेविट में बताया गया कि अतीक के खिलाफ 44 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें हत्या से लेकर हत्या की कोशिश तक कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। अतीक पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, 7 क्रिमिनल लॉ अमेण्डमेण्ट एक्ट और आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जा चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें