फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: अनुप्रिया पटेल का दावा- पांच चरणों मे ही प्रदेश में एनडीए गठबंधन बना हीरो

Sun, 27 Feb 2022 05:53 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर

सार

अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने रविवार को बलरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास और कानून व्यवस्था के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के पांच चरणों में हुए चुनाव के दौरान मिल रहे अपार जनसमर्थन में यह साबित कर दिया है कि यहां फिर से भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी। एनडीए गठबंधन प्रदेश में हीरो बन चुका है, विपक्षी जीरो हो चुके हैं। पिछले पांच सालों में भाजपा की प्रदेश सरकार ने पूरे सूबे में रोड व एयर कनेक्टिविटी का जाल बिछाया है। गांव में भी अब 22 घंटे बिजली मिल रही है। गरीबों को मुफ्त राशन, मकान व इज्जत घर आदि दिए गए हैं। सपा केवल समाज को जाति व धर्म के नाम पर बांटकर एक परिवार को सत्ता देने का प्रयास कर रही है। प्रदेश में बसपा व कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

विज्ञापन


यह बातें रविवार को जिले के तुलसीपुर, गैसड़ी तथा बलरामपुर सदर विधान सभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कही। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच चरणों में होने वाले चुनाव में एनडीए गठबंधन हीरो हो चुका है, विपक्षी पार्टियां जीरो हो गई हैं। कानून व्यवस्था का आलम यह है कि गुंडे व माफिया या तो जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं।

तुलसीपुर की जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी प्रत्याशी कैलाश नाथ शुक्ला के लिए लोगों से समर्थन व वोट की अपील की। इस अवसर पर पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, संत सर्वेश जी महराज, एसएससी ग्रुप के चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी व श्याम मनोहर तिवारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। गैसड़ी विधान सभा क्षेत्र में भी उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों का बखान करते हुए पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट व समर्थन मांगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप लोग विपक्षी दलों के बहकावे में न आएं। आगामी तीन मार्च को भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं। बलरामपुर सदर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के लंगड़ीजोत गिद्घौर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन के लिए एनडीए ही बेहतर विकल्प है। विपक्षी दलों के प्रत्याशी चुनाव जीतकर जनता पर राज करते हैं। भाजपा के जनप्रतिनिधि जनसेवक हैं। फैसला आपको करना है कि आप अपने लिए राजा चुन रहे हैं या सेवक। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी पल्टूराम के लिए लोगों से वोट का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, आकाश पांडेय, बृजेंद्र तिवारी, कृष्ण गोपाल गुप्ता, राजाराम गौतम व अपना दल एस के जिलाध्यक्ष समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें